Work of keyboard button के बारे में विस्तार से जाने।

दोस्तों इस पोस्ट में हम जानेगे work of keyboard button के बारे में। हम रोज कंप्यूटर चलाते है लेकिन कई ऐसे बटन है जिसके बारे में हमें पता नहीं है। इसीलिए मैंने कीबोर्ड के सभी बटन के बारे में विस्तार से बताया है जो निचे दिए गए है।

Function Key: Work of keyboard button

जैसे की आपको पता है फंशन बटन कंप्यूटर के कीबोर्ड के ऊपरी भाग में होता है। यह बटन F1 से शुरू हो कर F12 तक होता है। इन सभी बटन का काम अलग अलग होता है।

मैंने निचे एक एक करके बताया है की फंक्शन बटन क्या क्या काम करता है।

F1 फंक्शन बटन: यह बटन किसी भी प्रोग्राम मेनू के मदद के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे हेल्प कहा जाता है। जब कभी आपको दिक्कत हो समझ में नहीं आ रहा हो किसी प्रोग्राम के बारे में तो आप F1 तुरंत क्लिक करके जानकारी ले सकते है।

F2 फंक्शन बटन: यह बटन किसी भी फाइल या फोल्डर के नाम को बदलने के लिए उपयोग किया जाता है। इस प्रकिया को रीनेम कहा जाता है। यदि आपने किस फाइल को बनाया जिसका नाम Mohan रखा है और उसे बदल कर Shyam करना है तो आपको फाइल को सेलेक्ट करके F2 बटन क्लिक करना है। फिर आप आसानी से नाम बदल सकते है।

F3 फंक्शन बटन: यह बटन कंप्यूटर में किसी भी चीज को खोजने में मदद करता है। यदि आपको कोई भी वर्ड या फाइल खोजना है तो आपको F3 बटन क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने सर्च बटन खुल जायेगा।

F4 फंक्शन बटन: यह बटन इंटरनेट एक्सप्लोरर में उपयोग होता है। जब भी कभी आप इंटरनेट एक्सप्लोर पर काम करेंगे तो F4 बटन का उपयोग करने से एड्रेस बार पर फोकस होता है।

F5 फंक्शन बटन: यह बटन कंप्यूटर को रिफ्रेश करने के लिए प्रयोग किया जाता है। जब भी कभी कंप्यूटर धीमे हो जाये और कंप्यूटर को खोलते ही कंप्यूटर में पहले राइट क्लिक करके रिफ्रेश करना है फिर आप F5 बटन लगातार दबा सकते है।

F6 फंक्शन बटन: यह बटन गूगल जैसे ब्राउज़र पर माउस के कर्सर को ले जाने में उपयोग किया जाता है। यदि एक टैब से दूसरे टैब में जाना है तो आप कीबोर्ड का F6 बटन दबा सकते है।

F7 फंक्शन बटन: यह बटन विशेष कर माइक्रोसॉफ्ट में स्पेलिंग चेक करने के लिए किया जाता है। जब आप माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में कुछ लिखते है तो गलत वर्ड मीनिंग लाल रंग से अंडरलाइन हो जाता है। उसे सेलेक्ट करके F7 बटन दबाने से सही वर्ड दिखने लगता है जिसे सेलेक्ट कर सकते है।

F8 फंक्शन बटन: जब भी कभी आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में विंडो लोड करना है तो आप इस बटन को स्टार्ट होते समय बार बार दबा सकते है। इससे आपका कंप्यूटर में Window Boot खुल जायेगा।

F9 फंक्शन बटन: यह बटन आउटलुक जैसे प्रोग्राम में ईमेल को सिंक और रिफ्रेश करने में मदद करता है।

F10 फंक्शन बटन: कोई भी एप्लीकेशन जिसे खोला गया है, उसमे इस बटन को दबाने से मेनू ऑप्शन खोल देता है। यदि आपको किसी भी एप्लीकेशन जैसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एप्लीकेशन में काम करते समय मेनू में जाना हो तो आप F10 बटन दबा सकते और आपका मेनू ऑप्शन खुल जायेगा।

F11 फंक्शन बटन: यह बटन गूगल जैसे ब्राउज़र में फुल स्क्रीन देखने में मदद करता है। जब भी कभी आपका मन करे फुल स्क्रीन में तो आप F11 बटन दबा सकते है जिससे आपका स्क्रीन फुल हो जायेगा।

F12 फंक्शन बटन: यह बटन किसी भी पहले से सेव किये हुवे फाइल को फिर से सेव करने के Save As ऑप्शन दिखता है। जिससे आप किसी दूसरे फाइल टाइप या किसी दूसरे नाम में फाइल को आसानी से सेव कर सकते है।

Work of keyboard button

Work of keyboard button फंक्शन बटन के आलावा

Tab बटन: यह बटन आगे स्टेप में जाने के लिए मदद करता है। यदि आप किसी फॉर्म को भर रहे है और अगले कॉलम में जाना हो तो आप टैब बटन का उपयोग कर सकते है, इस से आपका समय बचत होगा। इसी लिए यह बटन Work of keyboard button के अंदर गिना जाता है।

CapsLock बटन: यह बटन बड़ी अक्षर और छोटी अक्षर में लिखने में मदद करता है। यदि आपको लगातार बड़ी अक्षर में लिखना हो तो आप CapsLock बटन को ऑन कर सकते है और यदि छोटी अक्षर में लिखना हो तो आप capsLock बटन को ऑफ कर दे।

Shift बटन: यह बटन जादूगर के सामान काम करता है। इसके साथ किसी भी बटन को दबाने से उस बटन में छुपे अक्षर को दिखता है। इसके आलावा अक्षर को छोटी से बड़ी करने में भी मदद करता है।

Ctrl बटन: यह कमाल का बटन है जो प्रोग्राम को कण्ट्रोल करता है। अर्थात इसके साथ किसी निश्चित बटन को दबाने से वही दिखाता है जो आगे से Ctrl बटन के साथ कमांड किया गया है।

Space बटन: इस बटन का उपयोग एक स्पेस आगे जाने के लिए किया जाता है। जैसे की आप कुछ लिखते है तो उस अक्षर के बीच में थोड़ा खाली स्थान होता है वही स्पेस बटन काम करता है।

BackSpace बटन: यह बटन किसी भी अक्षर को या शब्द के अक्षर को एक एक करके मिटाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह बटन भी Work of keyboard button के अंदर अपना स्थान बनाये हुवे है।

Enter बटन: यह बटन आगे बढ़ने के लिए उपयोग किया जाता है। इस बटन का तो Work of keyboard button में पहला ही स्थान है। क्योंकि हमेशा एंटर बटन का उपयोग होता है।

Print Screen SysRq बटन : यह बटन स्क्रीन शॉट लेने में मदद करता है। यदि आपको स्क्रीनशॉट लेना हो तो आप इस बटन का उपयोग कर सकते है।

Scroll Lock बटन: इस बटन का उपयोग स्क्रॉल को लॉक करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़े : कंप्यूटर कोर्स करने के 10 फायदे क्या क्या है ?

निष्कर्ष : Work of keyboard button

दोस्तों आपने इस पोस्ट में Work of keyboard button के बारे में विस्तार से जाना है, यदि आपको कोई भी दिक्कत हो रही है कीबोर्ड बटन के बारे में तो आप कमेंट कर सकते है।

मुझे आशा है Work of keyboard button आपके जानकारी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुवा होगा।

Welcome to Uttam Computer! I'm Rakesh Sharan, the creator and author behind this blog, With a deep passion for technology and years of experience in computer training...

Leave a Comment